उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर करवट बदल रहा मौसम, आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। आज मंगलवार पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व अंधड़ के आसार है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।