उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदल रहा करवट, पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा परेशानी

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। इसके साथ ही पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह वर्षा के आसार नहीं हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।