फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बारिश या बर्फबारी नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और निकट भविष्य में किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या मौसमी बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।