अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानसून विदा होने के बाद भी पिछले दो सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि दो-तीन दिनों से कभी-कभी पड़ रही हल्की बौछारों ने गर्मी से हल्की राहत तो दी, लेकिन चटक धूप निकलते ही गर्मी ने परेशान भी किया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों हल्की बारिश के दौर हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों और टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चम्पावत व उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।