उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, 11 नवंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग, केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 नवंबर तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्यभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों और वादियों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों व ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए नजर आ सकते हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।