नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम और सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इससे हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा होगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ी क्षेत्रों में पाले की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम ठंडक बढ़ने के साथ दिन में धूप खिलने से तापमान सामान्य रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।