उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, सात पर्वतीय जिलों में बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। शेष जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।