उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है।‌ उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।