उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार, सावधानी बरतने की अपील

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। इसके अलावा, 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में होने वाले इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कल से 29 अक्टूबर तक उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज दोबारा बदल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर नजर बनी रहेगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।