उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में आज 20 अप्रैल को लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आएगा। 20 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट है व प्रदेशभर में हल्की बारिश के साथ 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की बारिश पर चेतावनी के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं अंधड़ के साथ बौछारें और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।