उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज 18 अप्रैल को हल्की बारिश संभव है। आज 18, 19 और 20 अप्रैल को लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल की शाम से बारिश शुरू होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और इसका असर दो दिन तक देखने को मिलेगा। एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।