उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश या 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्‍तराखंड में मौसम साफ हो गया है, लेकिन ये मौसम फ‍िर करवट लेगा। 28 जनवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।