जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।