मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 19 और 20 मार्च को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकती है। 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।