मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश में फिर आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। जिसमे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कहीं-कहीं बौछारों के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।