फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के ताजा बुलेटिन के अनुसार 27 फरवरी शुक्रवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हुई है, जिसके चलते आज 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। IMD ने इन पांचों जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी जिलों की यह बर्फबारी हर जगह नहीं होगी। मौसम विभाग का यह अलर्ट इन जिलों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए है। आज 28 फरवरी को राज्य के 5 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना बताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।