उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों में बरसेंगे बादल, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए वेदर अपडेट जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है।‌ ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।