फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। आज मौसम बदला-बदला नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) के लिए वेदर अपडेट जारी किया है, जिसमें उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।