उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा आदि जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने 21-22 जून तक मॉनसून के आने की उम्मीद जताई थी लेकिन फिर भी अपने सामान्य समय पर मॉनसून प्रदेश में सक्रिय हो गया है। उत्तराखंड में मॉनसून के आने का समय 20 जून माना जाता है। पिछले साल मॉनसून 27 जून को उत्तराखंड पहुंचा था, जबकि वर्ष 2021 में 13 जून को ही मॉनसून की आमद हो गई थी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।