दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद पारे में भी तेजी से गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिन में पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।