फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में होली से पहले बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 27 फरवरी से मौसम करवट ले सकता है। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार 27 फरवरी को प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दो जिले गढ़वाल मंडल और एक जिला कुमाऊं मंडल में स्थित है। गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी इन दिन बारिश और बर्फबारी होगी। शेष 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जारी किया गया है। शनिवार यानी 28 फरवरी को उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।