मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आज आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।