अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। आज 21 को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।