मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने लगा है। आने वाले दो दिन प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क रहने की संभावना है। फिर गुरुवार से कुछ पर्वतीय जनपदों में मौसम करवट बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज बुधवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं मौसम बदलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।