अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मॉनसून की विदाई के बाद पड़ी बौछारों ने पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम की हवाएं सर्द कर दी हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्रों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है हालांकि आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।