फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम एक बार फिर बदलाव के दौर में प्रवेश कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी जिलों में कोहरा छाने और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिससे ठंड में फिर से इजाफा हो सकता है। वहीं पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार अधिक हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर फिसलन बढ़ने की भी संभावना है। आने वाले दिनों को लेकर विभाग का अनुमान है कि 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रहने, हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि 12 फरवरी के बाद मौसम के शुष्क होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।