उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज पांच दिसंबर से राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी की पूरी संभावना है। राज्य में दो दिन से तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है और अगले एक-दो दिनों में यह गिरावट एक से दो डिग्री और दर्ज की जा सकती है। इससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।