उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में होगा बदलाव, इन जिलों में हेल स्काई लाइटनिंग के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान 

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम बदलाव को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। कुमाऊं मंडल में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में वर्षा की संभावना जताई गई है। यह क्रम 12 मार्च तक जारी रहने का अनुमान है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान में वृद्धि जारी रहते हुए 34 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई है। इसी तरह आज 8 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हेल स्काई लाइटनिंग के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।