उत्तराखंड मौसम अपडेट: एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 से 18 अक्टूबर के बीच प्रदेश के निचले इलाकों में हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। इस साल सितंबर के आखिर में उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई थी, लेकिन अब बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर से लोगों के ठंड का एहसास होने लगेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। सुबह कोहरा छाने से ठंड में इजाफा होगा। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा।