उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज करवट बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों में हिमपात के भी आसार

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है। आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है, चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।