अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप पड़ रही है। पारा भी तेजी से चढ़ने लगा है। आज शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में माैसम शुष्क बना रहने और तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।