अक्टूबर का महीना है । मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है ।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे बर्फबारी की संभावना है।
मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ हिस्सों में अच्छी धूप भी खिलने के आसार बने हुए हैं। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी मौसम सर्द ही रहेगा बर्फबारी भी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।