दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर चलने और कोहरा छाने से ठंड में बहुत इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 28 दिसंबर को मौसम साफ बना रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार अगले चंद दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में पाला मुश्किल बढ़ा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।