उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी, मैदानों में कम होगा बारिश का असर

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम के विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में आज से वर्षा का क्रम धीमा पड़ने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। आज मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के अलावा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिन वर्षा और बौछारों का दौर बना रह सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में बुधवार से बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को विशेषकर पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।