उत्तराखंड: सड़क पर शराब पीने से रोका, तो चढ़ गया पारा, चाकू से दो लोगों पर कर दिया हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के झूलाघाट में एक कुछ लोगों ने दो‌‌ लोगों पर‌ चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल‌ हो गया।

दो लोगों को किया घायल

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार रात की है। स्थानीय निवासी प्रशांत धामी और दीपक भट्ट मंगलवार रात 11बजे के करीब मार्ग में आवाजाही कर रहे थे। इस दौरान उन्हें टावर निर्माण कार्य में लगे यूपी बागपत निवासी पांच मजदूर सड़क पर शराब का सेवन करते हुए मिले। उन्होंने उक्त लोगों से सड़क पर शराब पीने को मना किया तो आक्रोश में आकर उन्होंने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में स्थानीय लोग घायल स्थिति में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। हमले में दोनों को‌ गंभीर चोट आई है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।