उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते जनवरी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया। जिनका बीते 14 फरवरी को समापन किया गया है। इन खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
जल्द वितरित हो नगद इनाम राशि
जिसके बाद अब इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिसे जल्द प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर जल्द प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खिलाड़ियों को घोषित नगद इनाम राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनाम राशि शीघ्र वितरित की जाए।