उत्तराखंड: इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती को  समर्पित होगा मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल, जानें कब होगा आगाज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी महीनों में मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।

दी यह जानकारी

जो उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती को समर्पित किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को होगा। वहीं 30 दिसंबर को इसका समापन किया जायेगा। बीते दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्निवाल शोभायात्रा के बाद टाउन हाल में इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी व उसके बाद उनके उपर एक नाटक या उनके नाटक माधो सिंह भंडारी का मंचन किया जायेगा। साथ ही विंटर लाइन कार्निवाल 24 दिसंबर से शुरू होगा व 30 दिसंबर तक चलेगा। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जाएगी।