उत्तराखंड: पिटबुल के हमले में महिला की मौत, मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर से पिटबुल कुत्ते के हमले की खबरे सामने आती है।  वहीं एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी निवासी आठ दिसंबर की दोपहर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया था। 16 दिसंबर को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

नोटिस देकर दी जानकारी

महिला के बेटे संजय की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया था। महिला के भी बयान दर्ज किए थे। जिसके बाद अब इस मामले में कुत्ते के मालिक को भी नोटिस देकर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी की जा रही है।