उत्तराखंड: सितंबर माह में होगा महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (डब्ल्यूयूपीएल) सीजन-2 का आगाज, डब्ल्यूपीएल खिलाड़ी एकता बिष्ट समेत यह खिलाड़ी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सितंबर माह में महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (डब्ल्यूयूपीएल) सीजन-2 का आयोजन होने वाला है।

डब्ल्यूयूपीएल का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर से प्रस्तावित महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (डब्ल्यूयूपीएल) सीजन-2 में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। चार आइकन प्लेयर की सूची में डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी आलराउंडर प्रेरणा रावत, डब्ल्यूपीएल बल्लेबाज राघवी बिष्ट, भारतीय ए-टीम की खिलाड़ी नंदिनी कश्यप और भारतीय ब्लू टीम व डब्ल्यूपीएल खिलाड़ी एकता बिष्ट शामिल हुई हैं। जिसमें क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) द्वारा होने वाले डब्ल्यूयूपीएल सीजन-2 में महिलाओं की चार टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें पिथौरागढ़, मसूरी, नैनीताल और टिहरी हैं। इस बार टिहरी एक अतिरिक्त टीम बनी हैं। जबकि डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में सिर्फ तीन टीमों के बीच मुकाबला हुआ था।