उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में सिडकुल की पीपी ऑटो इन्नोवेटर्स कंपनी में लिफ्ट में फंसने से एक श्रमिक की जान चली गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। हादसे में श्रमिक की जान जाने से गुस्साए साथियों ने जमकर हंगामा काटा।
एंगिल में गर्दन फसने से हुई युवक की मृत्यु
राहुल(21) पुत्र शेर सिंह क्रिमचे का मजरा, मिलक, रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब 9:00 बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। सम्भावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठा रह गया और अंदर फंस गया। इसी दौरान एंगिल में गर्दन फंसने से उसकी मौत हो गई। वहीं इसके बाद साथी श्रमिकों ने खासा हंगामा काटा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुश्किल से मामला संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है।