उत्तराखंड: गेंदे के फूलों से सजा विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम, एक नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम से जुड़ी खबर है। दीपावली पर्व शुरू हो गया है। दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाए जाने को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आदेश जारी कर दिया है।

बदरीनाथ में एक नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही जानकारी सामने आई है कि बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस संबंध में बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। बताया कि अमावस्या पर उपासना करने वालों के लिए 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि सही रहेगी। बताया कि दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। केदारनाथ धाम को दस क्वितल फूलों से सजाया गया है।