उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के
पौड़ी गढ़वाल जिले के फलदाकोट गांव से यह खबर है। यहां गांव में नवीन पटवाल ने दुनिया के सबसे महंगे मशरूम का उत्पादन किया है।
सबसे महंगे मशरूम का उत्पादन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे मशरूम में से एक गुच्छी मशरूम का कमर्शियल उत्पादन किया है। यह देश में पहली बार है। जिसके बाद अब इसकी हर जगह चर्चा हो रही है। नवीन रुड़की में हाईटेक प्लांट में मशरूम फार्मिंग करते हैं। वह करीब 18 साल से मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में हैं। नवीन इस मशरूम को ऑनलाइन बेचने के अलावा कुछ बड़े होटल्स को सप्लाई कर रहे हैं।
इतनी बताई कीमत
बताया कि पिछले तीन साल से वह इस मशरूम की खेती का प्रयास कर रहे थे। दो बार असफलता मिली। लेकिन हार नहीं मानी। इसके बाद आखिर उन्होंने गुच्छी मशरूम की खेती में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया कि इस मशरूम की कीमत इसके आकार और गुणवत्ता के अनुसार 25 से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक रहती है। बताया यह विश्व का चौथा सबसे महंगा मशरूम है।नवीन का मानना है कि ये मशरूम पहाड़ों से पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।