उत्तराखंड: राष्ट्रीय शुहाई जियाओ प्रतियोगिता में पहलवानों का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन स्वर्ण व दो रजत पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहली राष्ट्रीय शुहाई जियाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई।

पहलवानों ने जीते पदक

जिसमें उत्तराखंड के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उत्तराखंड की ओर से सब-जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी भट्ट (-36 किग्रा) और परी चौहान (-42 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में उमंग रागड (-56 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर वर्ग में उमंग रागड (-56 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता। सब-जूनियर बालक वर्ग में अश्विन रतूड़ी (-36 किग्रा) और शिवांश चौधरी (-40 किग्रा) ने रजत पदक जीता। ‌इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से करीब 250 खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।