उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए नहीं करना होगा घंटों इंतजार, श्रद्धालुओं के लिए होगी यह व्यवस्था

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। आज दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुलने के साथ भक्त यहां दर्शन को पहुंचेंगे।

होगी टोकन की व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार केदारनाथ धाम के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत प्रति घंटे 1400 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे। कपाट के खुलने के बाद से टोकन वितरण के लिए संगम पर दस काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन और पुलिस ने पर्यटन विभाग को टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।