उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, प्रदेश में इस बैंक में 735 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सहकारी बैंकों में 735 खाली पदों को जल्द भर्ती होने वाली है। इसके लिए युवा तैयार हो जाए।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ दिनों पहले सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में 735 खाली पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोऑपरेटिव बैंकों में दो बार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। खाली रह गए पदों पर तीसरी बार इस संस्थान के माध्यम से भर्ती कराई जाएगी।