उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार, UKSSSC ने परीक्षा शेड्यूल के साथ जारी की इतनी नई भर्तियों की जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें नयी भर्तियां भी शामिल हैं।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी अधिसूचना में विभिन्न पदों के साथ – साथ विज्ञापन तिथि, पदों की संख्या और प्रस्तावित परीक्षा तिथि का विवरण दिया गया है। जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSSC) सितंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक 9 नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करेगा। जिसे आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से भी चेक कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल

क्रम संख्याविज्ञापन/परीक्षारिक्त पदों की संख्या (अनुमानित)विज्ञापन आने की प्रस्ताविततारीख संभावित परीक्षा तिथि
1.वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोखा/दक्षता परीक्षा (विज्ञापन संख्या: 68)12428 अक्टूबर 2025 से शुरू
2.विज्ञापन संख्या: 69 (सहायक लेखाकार व अन्य) औप विज्ञापन संख्या 70 (सहायक समीक्षा अधिकारी व वैयक्तिक सहायक) की टंकण/आशुलेखन परीक्षालिखित प्रतियोगी परीक्षा के बाद17 नवंबर 2025 से शुरू
3.उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के राज्य/जिला सदस्य पद हेतु साक्षात्कार (विज्ञापन संख्या-72)2015 दिसंबर 2025 से शुरू
4.सहायक अध्यापक एल.टी (विशेष शिक्षा शिक्षक)12812 सितंबर 202518 जनवरी 2026 से शुरू
5.विशेष तकनीकी अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)6226 सितंबर 20251 फरवरी 2026
6.वाहन चालक (विभिन्न विभाग)3715 अक्टूबर 202522 फरवरी 2026
7.कृषि (इंटरमीडिएट/स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)21231 अक्टूबर 202515 मार्च 2026
8.सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग)3614 नवंबर 202529 मार्च 2026
9.वाहन चालन परीक्षणक्रमांक-6 पर अंकित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के बाद वाहन चालन परीक्षण17 अप्रैल 2026 से शुरू
10.सामान्य इंटर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक व अन्य) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)38605 दिसंबर 202510 मई 2026
11.आईटीआई/डिप्लोमा अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)4124 दिसंबर 202531 मई 2026
12.विज्ञान (इण्टरमीडिएट/स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)047 जनवरी 20267 जून 2026
13.स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)4821 जनवरी 202621 जून 2026
14.टंकण एंव आशुलेखन परीक्षाक्रमांक 8 और 10 पर अंकित पदों की लिखित परीक्षा के उपरांत टंकण/ आशुलेखन परीक्षा30 जून 2026 से शुरू