उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार: UKPSC ने जारी किया 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, जनवरी से जुलाई तक होंगी यह 12 बड़ी परीक्षाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है

वार्षिक कैलेंडर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कैलेंडर में कुल 12 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। बीते कल बुधवार को आयोग ने वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी 2026 से 5 जुलाई 2026 तक कुल 12 बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

देखें परीक्षा कार्यक्रम

📌📌19 से 22 जनवरी 2026 – न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा 2023
📌📌25 जनवरी 2026 – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ)
📌📌31 जनवरी 2026 – समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 (महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल)
📌📌8 फरवरी 2026 – प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ)
📌📌14 मार्च 2026 – अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024 (सचिवालय/लोक सेवा आयोग)
📌📌22 मार्च 2026 – अधीक्षिका परीक्षा 2025 (स्क्रीनिंग), महिला कल्याण विभाग
📌📌5 अप्रैल 2026 – प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
📌📌12 अप्रैल 2026 – सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग)
📌📌26 अप्रैल 2026 – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित) (वस्तुनिष्ट)
📌📌17 मई 2026 – सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक परीक्षा)
📌📌14 जून 2026 – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
📌📌5 जुलाई 2026 – सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (प्रारंभिक परीक्षा)