उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। इस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी।
सीबीआई जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सोमवार को दिल्ली से अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके बाद अब इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने इस प्रकरण को अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया है। वहीं अब तक जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) जल्द ही सभी दस्तावेज, बयान और साक्ष्य सीबीआई को सौंपेगी। अब सीबीआई के हाथों में जांच आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह एजेंसी पूरे प्रकरण की जड़ तक पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सितंबर माह में हुई परीक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 21 सितंबर में स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा शुरू होने के सिर्फ आधे घंटे बाद ही तीन पन्ने व्हाट्सएप के माध्यम से बाहर आ गए थे, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। जिसके बाद युवाओं में गुस्सा फूट गया और विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। साथ ही दोबारा परीक्षा कराने व सीबीआई जांच की मांग उठाई गई थी। जिसके बाद आंदोलनरत छात्रों से मिलकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की थी।