उत्तराखंड: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लंबे समय से अपनी सेवा दे रही हथिनी गोमती और ब्रांडी कुत्ता हुए सेवानिवृत्त , आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में कर्मचारियों की मदद के रूप में अन्य वन्यजीव भी तैनात किए जाते हैं।

चार अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए हाथिनी व डाॅग

जिसमें अब दो वन्यजीव भी कर्मचारियों की तरह ही जल्द सेवानिवृत हो गये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉर्बेट पार्क में बीते कल 4 अक्टूबर को एक हथिनी और स्निफर डॉग रिटायर हो गए हैं। बुधवार को विदाई देते हुए उन्हें सेवानिवृत किया गया। कॉर्बेट प्रशासन ने आमडंडा गेट पर दोनों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गोमती व स्नीफर डॉग को माला पहनाते हुए बैच लगाया गया। इसके अलावा गोमती को केले खिलाए गए।

दोनों को देखरेख में रखा जाएगा

इस संबंध में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि गोमती हथिनी को फिलहाल ढिकाला में रखा जाएगा। जहां वह हल्का-फुल्का काम करेगी, ताकि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे। इसके अलावा उससे कोई काम नहीं लिया जाएगा। वहीं ब्रांडी कुत्ते को भी देखरेख में रखा जाएगा।

दोनों को दी सेवानिवृत्ति

इसके साथ ही कॉर्बेट पार्क प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 4 अक्टूबर को हाथी दिवस मनाना तय किया गया है। इस मौके पर 65 वर्षीय हथिनी ‘गोतमी’ को सेवानिवृत किया गया है। गोमती, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पिछले 47 वर्षों से अपनी सेवा दे रही है। इसके साथ ही स्निफर डॉग को भी इसी दिन सेवानिवृत्ति दी गई।