उत्तराखंड: आज से तीन दिवसीय धार्मिक दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केदारनाथ धाम के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज 5 नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर हैं।

केदारनाथ धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। राहुल गांधी केदारनाथ धाम की तीन दिनी यात्रा के क्रम में दिल्ली से हवाई सेवा से रविवार सुबह लगभग 11.45 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचें। वहां से वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम गये। रविवार और सोमवार की रात्रि केदारनाथ में ही प्रवास करेंगे। राहुल के लिए रविवार को केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस बुक कराया गया है। सात नवंबर को दोपहर लगभग दो बजे केदारनाथ धाम से वापसी का कार्यक्रम है।

निजी दौरे पर उत्तराखंड पंहुचे राहुल गांधी

राहुल गांधी इससे पहले साल 2015 में केदारनाथ धाम पहुंचे थे। 8 साल बाद राहुल गांधी दूसरी बार केदारनाथ में दर्शन करने आ रहे हैं। अभी तक जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी इस दौरान किसी तरह की राजनीति से जुड़ी कोई बैठक या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।